लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी उत्तराखंड कांग्रेस, उत्तराखंड के नेताओं ने खरगे और राहुल गांधी के साथ की बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी उत्तराखंड कांग्रेस, उत्तराखंड के नेताओं ने खरगे और राहुल गांधी के साथ की बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। आज गुरुवार को उत्तराखंड के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर ये

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। आज गुरुवार को उत्तराखंड के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर ये मुलाकात हुई।

स दौरान बैठक भी की गई। बैठक में भाग लेने वाले उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पीसीसी अध्यक्ष करण महरा और राज्य के एआईसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव शामिल थे।

खरगे और राहुल गांधी ने की उत्तराखंड के नेताओं के बैठक

बैठक में एसीसी महासचिव संगठन के.के. वेणुगोपाल और सभी एसीसी सचिव भी उपस्थित थे। उत्तराखंड के नेताओं के साथ मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने बैठक की। उत्तराखंड के कांग्रेसी नेताओं के साथ इन्होंने राज्य की स्थिति पर चर्चा की और बाढ़ पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए।

आपदा प्रभावितों की मदद करें कांग्रेस-खरगे

इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस हिमालयी राज्यों के पर्यावरण अनुकूल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यावरण को ध्यान में रख कर ही कांग्रेस पहले भी काम कर रही थी और आगे भी करती रहेगी। मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस आगे आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।

उत्तराखंड के लोगों की आवाज उठाती रहेगी कांग्रेस

बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए काम करने का संकल्प लिया है और उसे पूरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के लोगों की आवाज उठाती रहेगी। बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के चलते हालात खराब हैं। सड़कें दरक रही हैं और साथ ही नदियां उफान पर हैं। 

azadpress
ADMINISTRATOR
PROFILE

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos