उत्तराखंड में धामी सरकार ने 6 महीने के लिए हड़ताल पर लगाई रोक,जानिए ये है वजह

उत्तराखंड में धामी सरकार ने 6 महीने के लिए हड़ताल पर लगाई रोक,जानिए ये है वजह

उत्तराखंड और हड़ताल का एक अलग ही रिश्ता होता है, कई बार हड़ताली प्रदेश शब्द का इस्तेमाल भी आपने सुना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर कई विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाते हैं। लेकिन उत्तराखंड में अब अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। चारधाम यात्रा

उत्तराखंड और हड़ताल का एक अलग ही रिश्ता होता है, कई बार हड़ताली प्रदेश शब्द का इस्तेमाल भी आपने सुना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर कई विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाते हैं। लेकिन उत्तराखंड में अब अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। चारधाम यात्रा और आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू किया गया है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून के दौरान आने वाली संभावित आपदाओं को देखते हुए लोकहित में एस्मा लागू करने का निर्णय लिया गया है, यानी कि अगले 6 महीने तक हड़तालों पर रोक रहेगी।

azadpress
ADMINISTRATOR
PROFILE

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos